उत्तराखंड के डीजीपी के नाम पर एसपी से मांगे 50 हजार, पुलिस ने चार आरोपियों को यहां से दबोचा

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ के नाम से फर्जी व्हाट्सएप संदेश भेजकर रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षय प्रह्लाद कोंडे से 50 हजार रुपये की मांग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एक महीने तक चली, जिसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें बीकानेर से पकड़ा गया।

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि 6 जनवरी को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्हाट्सएप संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने खुद को उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ बताया और एक बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा करने को कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: Heavy Rain Alert_ कल जिले में सभी स्कूलों में छुट्टी

जांच के दौरान साइबर प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भट्ट के नेतृत्व में बैंक खाते और मोबाइल नंबर की पड़ताल की गई। इससे महाराष्ट्र और राजस्थान के लिंक सामने आए। इसके बाद पुलिस टीमों ने इन राज्यों में डेरा डालकर छानबीन की। मोबाइल फोरेंसिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग कर अपराध में छह लोगों की संलिप्तता पाई गई।

यह भी पढ़ें -  परिवार के साथ सिद्धबली मंदिर आया था युवक, नहाने के दौरान नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के बीकानेर से चार आरोपियों—राजू प्रजापत, ललित किशोर उपाध्याय, बलवान हुसैन और मोहम्मद अयूब—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रुद्रप्रयाग लाया गया है।

इस मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी अक्षय कोंडे ने 2,500 रुपये और प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) ने 5,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अब बाकी दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें -  नजूल भूमि फ्री होल्ड मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार से

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999