51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, वर-वधू को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में शुक्रवार को पुनर्नवा महिला समिति की ओर से 51 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित इस कार्यक्रम में हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों से गरीब व निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह कराते गया।

.
51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह
विवाह में सभी प्रकार का खर्च पुनर्नवा महिला समिति की ओर से उठाया गया। शादी के दौरान लोग बड़ी संख्या में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। बता दें पूर्व में भी समिति की ओर से 281 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल एप्स पर लगाए बैन, आतंकी गतिविधियों में हो रहा था इस्तेमाल

वर-वधू को आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

पुनर्नवा महिला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज भी उनके द्वारा 51 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया।

Advertisement