नशीले इंजेक्शनों के साथ 56 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद

खबर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काठगोदाम पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  नए लेबर कोड : मनमर्जी काम पर रखने निकालने की खुली छूट; जमीनी-क़ानूनी संघर्ष के रास्ते सीमित!

इसी क्रम में कोतवाली काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा गोला बैराज से पहले आलिजा फूड कॉर्नर के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशीले इंजेक्शनों एवं सिरिंज के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 11-08-2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा गोला बैराज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गोला बैराज से पहले आलिजा फूड कॉर्नर के पास संदिग्ध अवस्था में एक अभियुक्त प्रमोद सैन पुत्र स्व0 श्री राम निवास, उम्र 56 वर्ष, निवासी गैस गोदाम रोड, द्वारिका पुरी फेज-3, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को चेक किया गया। तो चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 05 अदद Bupreorphine Hydrochloride IP Restigesic (2 ml), 05 अदद Avil Pheniramine Maleate Injection IP (10 ml), 02 अदद पैकेट सील बंद Syringe 5 ml तथा स्कूटी संख्या UK04AQ-2582 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  मतदान करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी

उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 100/2026, धारा 22/60/8 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

प्रमोद सैन पुत्र स्व0 श्री राम निवास, निवासी गैस गोदाम रोड, द्वारिका पुरी फेज-3, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 56 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

  • 05 अदद Bupreorphine Hydrochloride IP Restigesic Injection (2 ml)
  • 05 अदद Avil Pheniramine Maleate Injection IP (10 ml)
  • 02 अदद पैकेट सील बंद Syringe 5 ml
  • 01 अदद स्कूटी संख्या UK04AQ-2582
यह भी पढ़ें -  कोरोना काल के बाद फिर गुलजार हुआ जिम कार्बेट, विदेशी पर्यटकों

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 दिलीप कुमार
  2. कानि0 प्रमोद सिंह
  3. कानि0 कारज सिंह मीडिया सेल
    जनपद नैनीताल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999