60 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा “भगत”

खबर शेयर करें -

काशीपुर:- विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर विजयी बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत में यह भरोसा जताया। भगत इन दिनों पूरे प्रदेश की विधानसभाओं का भ्रमण कर रहे हैं। बुधवार को वह काशीपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश के भ्रमण के दौरान यह उनकी पांचवी विधानसभा का दौरा है। कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व जोश और जनसमर्थन से जाहिर है कि कि 2022 में उत्तराखंड में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से सत्तासीन होगी। भगत ने दावा किया 60 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं। ये सिर्फ विपक्ष द्वारा बहकाये गये लोग हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराकर यह आंदोलन विपक्ष का प्रोपेगेंडा है। भगत ने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है। किसान बिल खुद कांग्रेस के घोषणा पत्र में था और आज उसी मुद्दे पर वह मोदी को घेरने का प्रयास कर रही है। बंशीधर भगत ने कहा कि कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इससे पहले मंडी परिसर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, डा. यशपाल रावत, डा. गिरीश चंद्र तिवारी, मोहन बिष्ट, राजदीपिका मधुर, पार्षद, गुरविंदर सिंह चंडोक पार्षद संघ अध्यक्ष विजय कुमार बॉबी, अभिषेक गोयल आदि शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर हिंदी प्रवक्ता को किया निलंबित