रुद्रपुर : किच्छा में बांट माप विभाग की अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा। ऊधम सिंह नगर में विधिक माप विज्ञान विभाग की सहायक नियंत्रक शांति भंडारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए उन्हें किच्छा स्थित कार्यालय से धर दबोचा। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वजन तोलने वाले कांटे-बाट बेचने और मरम्मत का कार्य करता है, जिसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद शांति भंडारी ने लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत छह जिलों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999