उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड घूमने आए 7 दोस्त,कैंपटी फॉल में पर्यटक की डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रदेश में मानसून का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं, तो लोगों को आवाजाही करने वाले वाहन चालको को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश आफत बनकर बरस रही है तो वहीं कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही घूमने के लिए निकल पड़ते हैं और इस प्रकार की घटनाएं सामने आती है।

जानकारी के मुताबिक ऐसी हरकत ना पहाड़ों से सामने आ रही है। टिहरी के कैंपटी फॉल में पर्यटक के डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। मसूरी के पास कैंपटी फॉल में बुलंदशहर का एक पर्यटक पैर फिसलने से पानी में गिर गया। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  रैंकर्स भर्ती परीक्षा का बदलेगा परिणाम, मेरिट तैयार, 22 नए अभ्यर्थियों को मौका देने सहित पढ़ें ये अपडेट

पर्यटक की मौत की खबर पूरे कैंपटी फॉल में आग की तरह फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पर्यटक के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से 7 दोस्तों का ग्रुप मसूरी घूमने आया था। सभी रविवार सुबह मसूरी से कैंपटी फॉल घूमने गए।

यह भी पढ़ें -  सास से अनबन पर बहू ने की आत्महत्या, 6 साल पहले ही हुई थी शादी

इस दौरान मुख्य कैंपटी फॉल के अलावा अलग-अलग तालाब में सातों दोस्त नहा रहे थे। इस दौरान मुख्य कैंपनी फॉल में नहा रहे अरविंद का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अरविंद ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की। दोस्तों ने भी अरविंद को बचाने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते, अरविंद सभी की आंखों से ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें -  नशे के सौदागर बने भाई-बहन और बाप-बेटे, पुलिस को नहीं दे पाए चकमा, ऐसे हो गए गिरफ्तार

वहीं, कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन जुराल ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के तहत यूपी के बुलंदशहर से 7 दोस्तों का ग्रुप घूमने आया था। सभी दोस्त कैंपटी फॉल में अलग-अलग तालाब में नहा रहे थे। 35 वर्षीय अरविंद उर्फ जहूर पुत्र रेवती निवासी ग्राम हीरापुर थाना कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर की नहाते समय तालाब में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999