Live video बनाकर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

Suicide live video uttarakhand

जिंदगी की कीमत क्या होती है, यह समझ आता है जब कोई उसे खत्म करने के कगार पर पहुंच जाए. हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश से पहले वीडियो बनाकर अपने ही रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

https://www.instagram.com/reel/DJyiCTuvD3b/?igsh=MTZ5ZmZpOXp3dThicw==

Live video बनाकर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास

मामला बंदरजुड़ निवासी युवक कामिल का है, जिसने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाने का प्रयास किया. इससे पहले उसने मोबाइल कैमरे पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दस से अधिक रिश्तेदारों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. वीडियो में कामिल ने साफ तौर पर कहा कि वह इन्हीं लोगों की वजह से अपनी जान दे रहा है.

यह भी पढ़ें -  सेना में भर्ती कराने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी

फंदा कसते ही मचा हड़कंप

जैसे ही कामिल ने फंदे से लटकने की कोशिश की उसका गला कसने लगा और वह चीखने लगा. उसी दौरान उसके परिवार को भनक लग गई. परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसकी जान बचा ली. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  LSG vs SRH मैच में हाथापाई की आई नौबत, अभिषेक-दिग्वेश के बीच भिड़ंत, देखिए वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

कामिल का यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह परिजनों के खिलाफ आरोप लगाता नजर आ रहा है. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया कि पुलिस को युवक का वीडियो प्राप्त हुआ है. मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  फर्जी बीएड प्रमाणपत्र के आधार पर 15 साल से नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक को डीईओ ने किया बर्खास्त
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999