हल्द्वानी में होमगार्ड जवान के खाते से 8 लाख की चपत — पुलिस की अनदेखी पर कोर्ट सख्त, एफआईआर दर्ज करने के आदेश”

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जब वर्दी वाला खुद ठगी का शिकार हो जाए और पुलिस सुनवाई तक न करे, तो आम आदमी कितनी सुरक्षा की उम्मीद कर सकता है? हल्द्वानी में तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ हुई लाखों की ठगी के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मजबूर होकर पीड़ित जवान को न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।

होमगार्ड सुरेंद्र सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका खाता दुर्गा सिटी सेंटर स्थित बैंक में है। 16 अक्टूबर को जब वह एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो लेनदेन असफल रहा। इस पर वे बैंक पहुंचे, जहां कर्मियों ने उन्हें नया एटीएम कार्ड तो दे दिया लेकिन जब खाते की जांच की गई तो बड़ा खुलासा हुआ—उसी दिन उनके नाम पर ₹2,45,181 का पर्सनल लोन निकाल लिया गया था और कुछ ही देर में खाते से कुल ₹4.90 लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई… दो युवकों की मौत, कई घायल

पीड़ित को यहीं नहीं छोड़ा गया—जालसाजों ने उनकी एफडी और आरडी तोड़कर 3.11 लाख रुपये भी साफ कर दिए। जबकि इंटरनेट बैंकिंग चालू कराने के लिए सुरेंद्र ने कभी आवेदन ही नहीं किया था। कुल मिलाकर होमगार्ड जवान को ₹8,01,110 की भारी चपत लगा दी गई।

पीड़ित ने तुरंत कोतवाली पुलिस सहित एसएसपी को भी शिकायत दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। अंततः कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  मूल निवास और भू- कानून के लिए ऋषिकेश में उमड़ा जन सैलाब, महारैली में लिया बड़ा फैसला

कोतवाल अमरचंद शर्मा ने कहा कि मामले में उचित व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999