कोटद्वार में मासूम को उठा ले गया गुलदार, मारने के आदेश जारी

खबर शेयर करें -

कोटद्वार में मासूम को उठा ले गया गुलदार, मारने के आदेश जारी; पहले ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश

  

कोटद्वार न्यूज़– चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा गडरी के तोक ग्राम भतकोट में चार वर्षीय मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, वन विभाग ने अपने आदेश में पहले गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने और पिंजरे में कैद करने का विकल्प भी रखा है।

घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबोचकर आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

बच्ची के परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश फैल गया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव कर गुलदार को मारने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। डीएफओ द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर शनिवार को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) ने आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  स्कूल छुट्टी और इफ्तारी से पहले लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, बुलडोजर से हटाए कब्जे

वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है और गुलदार को पकड़ने या मार गिराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999