चीन ,पाकिस्तान के विरुद्ध 1962, 1965, 1971 की लड़ाई में भाग लेने वाले 88 वर्षीय सूबेदार हिम्मत सिंह बिष्ट का निधन

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ । देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भारत और पाकिस्तान की लड़ाई 1962 में चीन 1965 और 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध में भाग लेने वाले सेना के सेवानिवृत्ति सूबेदार हिम्मत सिंह का बिमारी के चलते रविवार को देहांत हो गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ शेराघाट के निवासी 12 दिसंबर 1938 को जन्मे हिम्मत सिंह ने 1958 में भारतीय सेना में भर्ती हुए 1962 चीन के विरुद्ध और 1965 1971 पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया 28 वर्षों के सैन्य सेवाजीवन में उन्होंने देश के विभिन्न जगह पर अपनी सेवाएं प्रदान की 1986 में सेना से रिटायर होकर अपने परिवार के साथ वर्तमान में हल्दूचौड़ जग्गी में रह रहे हिम्मत सिंह बिष्ट के तीन पुत्र और दो पुत्रिया सभी विवाहित हैं नाती पोतों से भरा पूरा परिवार रविवार को दोपहर में उनका निधन हो गया। चित्राशिला घाट रानी बाग में उनके तीनों पुत्रों ने चीता को मुखाग्नि दी और उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लाल कुआं के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं
उनके निधन पर सेवानिवृत्ति सैनिक संगठन सामाजिक संगठनों ने क्षेत्र वासियों ने शोक व्यक्त कर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गा पाल क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ,पूर्व सूबेदार गोपाल दत्त खोलिया, पूर्व सूबेदार पूरनचंद जोशी, पूर्व सैनिक केवलानंद खोलिया, पूर्व सैनिक राधा वल्लभ जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रमोद कॉलोनी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट ,पूर्व ग्राम प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान बी डी खोलिया सहित क्षेत्रवासी थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999