महिला को ज़िंदा निगल गया 22 फुट का विशालकाय अजगर, पेट चीरकर निकाला शव

खबर शेयर करें -

सांप के नाम से ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। भले ही सांपों पर कितनी ही रिसर्च क्यों न कर ली जाए लेकिन आज भी सांपों से इंसान की रूह कांप जाती है। इंसान और सांप का तो छत्तीस का आंकड़ा होता है। इन दिनों ऐसा ही कुछ मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक अजगर 54 वर्षीय महिला को ज़िंदा निगल गया।


सांपों की प्रजाती में एक विशालकाय शरीर वाले अजगर भी हैं। अजगर अक्सर अपने शिकार को अपनी कुंडली में दबाकर जिंदा ही निगल जाते हैं। अजगर भले ही जहरीले नहीं होते लेकिन उनकी पकड़ काफी मजबूत होती है। जिससे वह किसी की भी जीव की हड्डियां तक मरोड़कर तोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  रानीपोखरी पुल टूटने का असर,देहरादून से ऋषिकेश, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग का सफर हुआ महंगा

दो दिनों महिला थी लापता
रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है, जहां एक 22 फुट लंबे अजगर ने एक बुजुर्ग महिला को पूरा निगल लिया। वहीं इस बात की जानकारी तब हुई जब रबर लेने के लिए जंगल में गई महिला दो दिनों से घर ही नहीं लौटी। घरवालों को चिंता होने लगी उन्होंने एक-दो लोगों से पूछा, बस फिर क्या था पूरे गांव में ये खबर आग की तरह फ़ैल गई।

यह भी पढ़ें -  यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, तीन की मौत, दस घायल

अजगर ने महिला को निगला
महिला के लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हो गए, इसके बाद उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर जंगल में उसकी खोजबीन शूरू कर दी। इस दौरान स्थानीय लोगों को जंगल के अंदर एक विशालकाय अजगर मिला जिसका पेट काफी ज्यादा फूला हुआ था। जिसे देख स्थानीय लोगों को बुजुर्ग महिला के निगले जाने का शक हुआ है।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास बागेश्वर की शासी परिषद की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की

इसके बाद तो गांववालों ने परिवार के साथ मिलकर अजगर को दोनो तरफ से पकड़ा और उसे खूब पीटा, ताकि किसी तरह से अजगर महिला के शव को उगल दे लेकिन जब बहुत देर तक पीटने के बाद भी ऐसा कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने मिलकर अगजर के पीठ को चीर दिया, फिर क्या था पेट फटते ही महिला का शव बाहर आ गया। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान है, हर कोई इस समय दहशत में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999