बड़ी खबर-34 वा नकल माफिया गिरफ्तार, एसटीएफ ने यहां से पकड़ा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तर की कराई गई भर्ती में पेपर लीक के मामले में अब तक स्पेशल टास्क फोर्स ने 34 लोग गिरफ्तार कर दिए हैं और 92 लाख रुपया कैश बरामद किया है। एसटीएफ ने आज जिस 34 वे आरोपी को पकड़ा है वह संपन्न राव है जिसे गोमती नगर लखनऊ से पकड़ा गया है।

पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद किए जा चुके साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया,दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है

यह भी पढ़ें -  हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति गिरा खाई में, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है

यह भी पढ़ें -  छात्र के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ परीक्षा से पहले हरद्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार *अन्य अभियुक्त  विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद* किए गए है
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अनुपस्थित मतदाताओं को नोटिस जारी कर 15 दिनों का समय प्रदान किया जायेगा ताकि वे अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकें।-उपजिला निर्वाचन अधिकारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999