ऐशान्या पाठक बनी, मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, सिंगिंग प्रतियोगिता की विनर।

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में भारत रत्न स्वर कोकिला स्वo लता मंगेशकर जी को समर्पित राज्य स्तरीय ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, 3 चरणों मे आयोजित की गई, इस दौरान 2 दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे प्रथम स्थान-ऐशान्या पाठक, दूसरा स्थान-कुमकुम जोशी व तीसरा स्थान-माही रौतेला को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक-पूजा जोशी थी व पंकज नेगी थे। उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि पंखुड़ियाँ संस्था ने कोरोना काल जैसी महामारी के चलते घर बैठे मनोरंजन के साथ ही उदयीमान प्रतिभाओं के विकास के लिए यह प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश की महान गायिका स्वo लता मंगेशकर जी को याद करते हुए उनके गीतों से प्रेरणा लेना था।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, गंगा राणा, राजेन्द्र प्रसाद, सोनी मिश्रा, प्रिया रंधावा व डिम्पल ऐठानी उपस्तिथ थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार