लोगों के हितों का बजट बनाने के लिए आज संवाद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए आज मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी संवाद करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बजट को लेकर आज संवाद करेंगे। इस संवाद में अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। कृषि, उद्योग, चिकित्सा, ऊर्जा, शिक्षा, महिला सीनियर सिटीजन से संबंधित लोग संवाद के दौरान मौजूद रहेंगे। शाम तीन बजे मुख्यमंत्री आवास में संवाद किया जाएगा। लोगों की राय को लेकर वित्त मंत्री बजट तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मौसम अपडेट(देहरादून) पहाड़ से लेकर मैदान तक आंधी तूफान बरसात का अलर्ट ।।

आम लोगों के सुझाव किए जाएंगे शामिल
सरकार पिछली बार की तरह ही इस बार के बजट में भी आम लोगों के सुझावों को शामिल करना चाहती है। इसके लिए आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी लोगों से बातचीत करेंगे। इस दौरान लोगों के हितों का बजट बनाने पर चर्चा होगी। बता दें कि इस दौरान वित्त मंत्री भीमौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे CM Dhami, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

साल 2022 में की गई थी कार्यक्रम की शुरूआत
आपको बता दें कि साल 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर बजट से पहले संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। बीते दो सालों से बजट से पहले लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। ताकि इन सुझावों को बजट में शामिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी रुद्रपुर हाईवे के जंगल में मिला कारोबारी का शव,मौके पर पहुंची पुलिस

धामी सरकार का प्रयास है कि राज्य सरकार बजट तैयार करने से पहले हितधारकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों, किसानों से सुझाव लिए जाएं और लोगों के हितों का बजट बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999