शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म , अब जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है यहां नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि दीपक कुमार पुत्र इमरत लाल हरिद्वार से उसकी दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए और इसी दौरान पिछले साल सन 2021 में युवक की वन विभाग में नौकरी लग गई ,वह रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल में युवक के साथ रहने लगी बताया कि जब 4 दिन पहले उसने शादी की बात की तो दीपक साफ मुकर गया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें -  नगर में आवारा पशु गाय सांड कुत्तों से छुटकारा पाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को दिया ज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती ने दीपक कुमार पुत्र इमरत लाल निवासी हरिद्वार ने जान पहचान करते हुए उसके साथ दोस्ती व शादी का झांसा देकर युवती के साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999