हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

खबर शेयर करें -

हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. विकासनगर में मुख्य बाजार में हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.

हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर में गीता भवन के पास स्थित हार्डवयेर की दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

यह भी पढ़ें -  बाल कटवाने मां के साथ गई 13 वर्षीय बालिका के साथ नाई ने अश्लील हरकत,फिर.........

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

देखते ही देखते दुकान में प्लास्टिक और रबड़ का सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने की कोशिश कर रही है. गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नाबालिग की हत्या, आरोपित ने नेपाल भागने की फिराक में नदी में लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999