रुड़की में BSM डिग्री कॉलेज के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

रुड़की में बीते रविवार को BSM डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

BSM डिग्री कॉलेज के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग,
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों की टीम किसी तरह दुकान का शटर तोड़कर अंदर पहुंची, जहां इंजन ऑयल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी।

यह भी पढ़ें -  गोला में मैन्युअल तुलान व अवैध खनन पर हाईकोर्ट सख्त जारी किया वन विकास निगम व सरकार को नोटिस ।देखे वीडियो

एक दिन पहले अस्पताल में लगी थी आग
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही रुड़की के Vinay Vishal Hospital में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना दिया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999