दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: अचानक एक के बाद एक 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, LPG सिलेंडर से भरा ट्रक भी भिड़ा

खबर शेयर करें -

सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम से ठीक पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. मोहंड रेंज के पास एलपीजी ट्रक समेत सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के चलते अलर्ट मोड पर खड़े प्रशासन में इस घटना से हड़कंप मच गया है.

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मोहंड रेंज में तेज रफ्तार सात वाहन आपस में टकरा गए. यह भीषण दुर्घटना अचानक ब्रेक फेल होने और अनियंत्रित स्पीड के कारण घटित हुई. मौके पर मौजूद पांच कारों के पीछे से एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक भी टकरा गया, जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. 

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह हादसा 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से ठीक पहले हुआ है.

यह भी पढ़ें -  कक्षा 10 की छात्रा मोटाहल्दू क्षेत्र में अचानक हुई गायब, झाड़ियां में स्कूल ड्रेस बरामद, फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड छानबीन में जुटे,

भीषण भिड़ंत से मची अफरा-तफरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहनों की रफ्तार तेज थी और अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रहे वाहन संभल नहीं पाए. एलपीजी ट्रक की टक्कर के बाद दो कारें पूरी तरह पिचक गईं. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षतिग्रस्त वाहनों के विजुअल डराने वाले थे. गनीमत रही कि अभी तक किसी की जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें -  दारोगा भर्ती का फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करने पर तीन और मुकदमे, आरोपियों की तलाश में जुटी एसटीएफ

वीआईपी दौरे से पहले सुरक्षा पर सवाल

हादसे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि 13 तारीख को मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है और 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले हैं. एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी, फिर भी यह बड़ी चूक सामने आई है. पुलिस फिलहाल यातायात सुचारू करने और मलबे को हटाने में जुटी है ताकि वीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा न आए.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999