प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार Premanand ji Maharaj Flat caught Fire

खबर शेयर करें -

vrindavan-premanand-ji-maharaj-flat-caught fire

Premanand ji Maharaj Flat caught Fire: उत्तर प्रदेश के मथुरा से प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई। जिससे रविवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।हालांकि इसी घटना के दौरान महाराज के सेवादारों द्वारा स्थानीय लोगों, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। जिसने ये मामला और भी ज्यादा गरमा गया।

यह भी पढ़ें -  वनभूलपुरा पुलिस ने 02 स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में भीषण आग Premanand ji Maharaj Flat caught Fire

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट में अचानक धुआं और आग की लपटें देखने को मिली। जिससे आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मदद करने के लिए दौड़े।

हालांकि गनीमत ये रही कि प्रेमानंद महाराज वहां नहीं थे। बीते एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में प्रेमानंद जी निवास कर रहे हैं। जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें -  दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का सीएम ने किया आह्वान, सेल्फी लेकर करें सोशल मीडिया पर अपलोड

पत्रकारों व स्थानीय लोगों से अभद्रता

आग के बीच तनाव तब बढ़ा जब महाराज के सेवादारों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों और स्थानीय लोगों को रोकना शुरू कर दिया। कई रिपोर्ट्स की माने तो कई लोगों के मोबाइल तक छीन लिए गए। पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की गई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999