ऐपण व पेंटिंग से उर्वशी भीमताल को दिला रही नयी पहचान

खबर शेयर करें -

 भीमताल:-भीमताल की बेटी उर्वशी पांडे पारंपरिक ऐपण कला से भीमताल को अलग पहचान दिला रही हैं। वह अपनी ऐपण कला के जरिए कुमाउनी लोक कलाओं को सहेजने व जीवंत रखने के साथ ही यहां की संस्कृति को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उर्वशी पारंपरिक ऐपण कला के साथ ओडिशा की मंडाला आर्ट का कैनवास पर प्रयोग करके बेहद खूबसूरत तस्वीरें उकेर रही हैं। उनके द्वारा बनाई गई विभिन्न देवी-देवताओं एवं ऐपण समेत ओडिशा की संस्कृति पर आधारित पेंटिंग लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं। वह मूल रूप से कौसानी निवासी पंडित भुवन पांडे की बेटी हैं और अपने माता-पिता के साथ सालों से भीमताल में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐपण समेत पेंटिंग का बचपन से ही शौक रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने भी उर्वशी द्वारा बनाये गये ऐपण व अन्य पेंटिंग को देखा और उनके हुनर की काफी तारीफ की

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद नैनीताल की ऐतिहासिक छलांग, 13 वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुँचा जनपद
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999