हल्दूचौड़ चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन वाहनों को मारी टक्कर… आधा दर्जन घायल…

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर दो ऑटो सवारियां उतार रहे थे, तभी हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे ट्रक ने दोनों ऑटो और कार संख्या यूपी 25 डीएक्स–7546 को टक्कर मार दी। दुर्घटना में इंद्रानगर सेकंड निवासी महेंद्र गुसाई, उनकी पत्नी लीला गुसाई, सिंगल फार्म निवाड़ी ललित पंत और हल्द्वानी निवासी दीपाली सहित अन्य लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : बढ़ने वाला हे ठंड का प्रकोप, 22 नवंबर से मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा.. तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ ले जाया गया, जहां से महेंद्र, लीला और ललित पंत को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कार के एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999