नैनीताल पुलिस के सत्यापन अभियान के दूसरे दिन भवाली पुलिस द्वारा कुल 85 लोगों का चालान किया गया

खबर शेयर करें -

जनपद नैनीताल स्तर पर शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियो पर पुलिस की पैनी नजर बनाये रखने हेतु श्री पंकज भटट्, एसएसपी नैनीताल द्वारा बाहरी,संदिग्ध व्यक्तियों /किराएदार /घरेलू नौकरों के सत्यापन संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।⤵️


इसी क्रम में दिनांक 24-05-2023 को *डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के दिशा-निर्देशन, एवम श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के कुशल पर्यवेक्षण में भवाली थाना क्षेत्र में *बाहरी व्यक्तियों/संदिग्ध* के संबंध में सत्यापन अभियान चलाया गया सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें -  chardham yatra में लगे परिवहन कर्मियों की बल्‍ले-बल्‍ले, निगम देगा अतिरिक्त दैनिक भत्ता

➡️ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी रामगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से सत्यापन अभियान कार्यवाही के दौरान कुल 265 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए एवं नियमानुसार सत्यापन ना कराए जाने की स्थिति में 84 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹21000 का संयोजन वसूल करते हुए एक भवन स्वामी का 83 पुलिस अधिनियम में ₹10000 का और चालान किया गया।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गौलापार के इस गांव की महिला ने दर्ज कराया पति, ससुर व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस, बच्ची व खुद को बताया जान का खतरा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999