मुरादाबाद से भटकी महिला को नैनीताल पुलिस ने पीरूमदारा से बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द,परिवार में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद से भटकी महिला रीना को नैनीताल पुलिस ने पीरूमदारा से बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द, परिवार में खुशी की लहर, परिजनों ने कहा “धन्यवाद नैनीताल पुलिस”

रामनगर:-मंगलवार की रात्रि में थाना रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्रान्तर्गत उ0नि0 राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा पुलिस टीम के साथ सायंकालीन गश्त में थे।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों आज और कल बैंक बंद

इसी बीच 01 महिला संदिग्ध अवस्था में सडक पर घूम रही थी। जिसे देख चौकी प्रभारी द्वारा उसके समीप जाकर जानकारी प्राप्त की गयी तो महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी।

काफी प्रयासों से उससे स्पष्ट नाम व पता ज्ञात कर चौकी प्रभारी द्वारा बताये हुए पते की जांच पडताल करने हेतु सम्बन्धित जिले के थाना प्रभारी से सम्पर्क साधा गया।

यह भी पढ़ें -  दुःखद--शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत-

अन्ततः महिला के भाई संजीव कुमार पुत्र कृपाल सिंह नि0 ग्राम गटूवाला, तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, उ0प्र0 से ज्ञात हुए कि महिला का नाम कुमारी रीना पुत्री कृपाल सिंह है, वह मानसिक रूप से कमजोर है।

जो भटकते हुए पीरूमदारा पहुंच गयी। पुलिस द्वारा उक्त महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें -  पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का सौदा,पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस टीम चौकी पीरूमदारा उ0नि0 राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा रामनगर,कानि0 ललित राम,कानि0 कविन्द्र सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999