हाथीखाल निवासी युवक ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठा था ट्रेन की टक्कर से सिर धड़ से हुआ अलग…

खबर शेयर करें -

लालकुआं। कान में ईयरफोन लगाकर एक युवक रेलवे पटरी पर बैठ गया। तेज रफ्तार काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस को तीनपानी में रेलवे पटरी पर युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। ढाई माह पहले हुए सड़क हादसे के बाद युवक की कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इससे वह परेशान था, बरेली रोड क्षेत्र के गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल अर्जुनपुर निवासी 25 वर्षीय विकास देर शाम बाइक लेकर घर से घूमने निकल गया था।
उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। इस दौरान उसने कानों में ईयरफोन भी लगा लिया। रात करीब पौने दस बजे काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस की वह चपेट में आ गया। रात 11 बजे काठगोदाम जीआरपी को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास के शव के पास पुलिस को दो मोबाइल फोन मिले। साथ ही एक मोबाइल फोन में ईयरफोन की लीड लगी हुई थी।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के अनुसार तीनपानी फ्लाईओवर के नीचे रात 11 बजे रेलवे ट्रैक के पास जीआरपी ने शव पड़ा होने की जानकारी दी। हालांकि प्रथम 6 दृष्ट्या युवक के ईयरफोन लगाकर पटरी पर बैठने की बात सामने आ रही है। मौत के सही कारणों के लिए स्वजन से पूछताछ की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  "महिला सुरक्षा के दृष्टिगत" हुड़दंगियों और मनचलों की अक्ल ठिकाने लगाने को SSP NAINITAL ने हल्द्वानी शहर में रात्रि में चलाया "ऑपरेशन रोमियो",,कई गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999