17 साल की नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कचनालगाजी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विगत 7 दिसंबबर की सुबह लगभग 9 बजे उसकी 17 साल की पुत्री को ग्राम पैगा, थाना आईटीआई, काशीपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह बहला-फुसला कर स्विफ्ट कार (संख्या-यूपी 14-सीडी-0756) में भगा ले गया है।

यह भी पढ़ें -  पटवारी ‘बेरोजगार’ बन डेलिगेशन में हुआ शामिल, CM धामी के साथ खिंचवाई तस्वीर, जांच के आदेश

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के प्रयास शुरू कर किये तथा मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को उस समय धर दबोचा जब वह नाबालिग लड़की के साथ कहीं जाने को रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ा था। नाबालिग के 161 सीआरपीसी के तहत दिये गये बयान के उपरांत पुलिस ने उक्त मुकदमे में धारा 366/376 आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि कर आरोपी को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  यहाँ वन भूमि पर किये गए अवैध निर्माण पर 1100 घरों को बेदखली का नोटिस हुआ जारी, सीएम धामी सरकार का होगा बुलडोजर एक्शन

पुलिस टीम में एसआई कपिल काम्बोज, सुप्रिया नेगी, कां. रिचा तिवारी तथा हेमचन्द्र शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999