मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन का छापा, कई अनियमितताएं उजागर

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी तथा औषधि एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शुभ मेडिकल स्टोर एवं रेहमान मेडिकल स्टोर की जांच की गई। संयुक्त टीम ने औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित दवाओं के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों तथा औषधि विक्रय से जुड़े विभिन्न प्रावधानों का गहन परीक्षण किया।


जांच में रेहमान मेडिकल स्टोर में कई अनियमितताएं सामने आईं। प्रतिष्ठान में प्रिस्क्रिप्शन फाइल एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे और आवश्यक अभिलेख भी अपूर्ण मिले। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी पाई गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारियां तेजी से हुई शुरू


गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही रेहमान मेडिकल स्टोर के औषधि क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर सभी अभिलेख अद्यतन करने तथा कमियों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें -  बाहरी व्यक्ति को काम देने पर CM नाराज, जिला पंचायत राज अधिकारी का आदेश किया निरस्त


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999