आखिर क्यों मोटाहल्दू के डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज,जानिए क्या है मामला!

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दिन मोटाहल्दू के जयपुर खीमा में फर्जी मतदान को लेकर हुए बबाल के बाद पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर 150 सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

28 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान मोटाहल्दू के जयपुर खीमा पोलिंग बूथ में कुछ लोगों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था। 21 अगस्त को पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में बाधा,सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मतदान दल के सदस्यों के साथ मारपीट, धमकी देना और मतपेटियां छीनने समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  कलयुगी बेटे ने मां की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बाथरूम में रखकर हुआ फरार

लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तमाम वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों को तस्दीक करने का कार्य शुरू कर दिया है, जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999