Dhurandhar के बाद अब सलमान खान के साथ नजर आएंगे Akshaye Khanna!, इस फिल्म में मिली एंट्री

खबर शेयर करें -

Akshaye Khanna In Salman Khan Kick 2: हाल ही में सलमान खान न ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में अपनी फिल्म ‘किक’ के सीक्वल ‘किक 2’ को कन्फर्म किया था। जिसके बाद से ही फैंस काफी एक्साइटिड थे। साल 2014 में रिलीज हुई किक ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी।

जो कि सलमान के फिल्मी करियर की अच्छी फिल्मों में गिनी जाती है। सीक्वल अनाउंस होने के बाद फिल्म को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही है। इसी के साथ किक 2 में सलमान के सामने विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता का भी नाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अब सलमान खान की किक 2 में नजर आएंगे अक्षय खन्ना! Akshaye Khanna In Salman Khan Kick 2

खबरों की माने तो ‘किक 2’ में विलन का रोल अक्षय खन्ना निभा सकते है। मेकर्स ने नेगेटिव रोल के लिए उन्हें अप्रोच किया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर के बाद फैंस काफी खुश हो गए है।

यह भी पढ़ें -  पटवाडॉगर कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरु परिसर का शिलान्यास

Dhurandhar में अक्षय खन्ना को किया गया पसंद

हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर में अक्षय की काफी तारीफ हो रही है। उनके रहमान डकैट के किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर वो किक 2 में विलेन के रूप में फाइनल होते है, तो यह फिल्म के लिए बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

उन्नी मुकुंदन भी रेस में

अक्षय खन्ना के अलावा एक और नाम चर्चाओं में है। खबर है कि विलेन का रोल मलयाली एक्टर उन्नी मुकुंदन को भी मिल सकता है। बता दें कि उन्नी मुकुंदन अपनी खूंखार एक्शन फिल्म ‘मार्को’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999