प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने रचाई उसके शव से शादी, भावुक कर देगी कहानी

खबर शेयर करें -



असम में हुए एक अनोखी शादी ने देखने वालों को भावुक कर दिया है। यहां एक लड़के ने प्रेमिका की मौत हो जाने पर उसके शव से शादी रचाई। शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लड़के ने शव के माथे पर सिंदूर लगाया। इसके बाद उसे सफेद माला पहनाई और उसकी तरफ से भी एक माला अपने गले में डाली। इसके बाद झुककर उसने प्रेमिका के माथे को चूम लिया।


प्रेमिका की मौत के बाद भी उसका साथ न छोड़ने वाले प्रेमी शव के साथ शादी रचाने तक ही नहीं रुका। उसने यह कसम भी खाई कि वह जिंदगीभर किसी और से शादी नहीं करेगा। वीडियो के साथ बुधवार को जो जानकारियां साझा की गईं, उनके मुताबिक वीडियो असम के मोरीगांव का है। शादी करने वाले का नाम बिटुपन तमोली है और उसकी प्रेमिका का नाम प्रार्थना था।

यह भी पढ़ें -  बिग न्यूज- धामी ने मदरसों के सर्वे को लेकर कही ये बड़ी बात.


मोरीगांव का रहने वाला 27 साल का बिटुपन तमुली और चापरमुख के कोसुआ गांव की 24 साल की प्रार्थना बोरा एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन इसी बीच प्रार्थना बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 18 नवंबर को प्रार्थना की मौत हो गई। प्रार्थना की मौत के बाद बिटुपन उसके घर पहुंचा और प्रेमिका के शव के साथ शादी रचाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  जीजा-साले ने किया ऐसा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार


प्रार्थना की मौत के बाद जब बिटुपन ने उसके शव के साथ शादी करने की बात कही, तो परिवार ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर बिटुपन ने कहा कि यह प्रार्थना की आखिरी इच्छा थी कि वह दुल्हन बने। उसकी जिद के आगे परिवार ने हार मान ली और फिर प्रार्थना की अंतिम विदाई से पहले बिटुपन ने पूरे विधि-विधान के साथ उससे शादी रचाई।

यह भी पढ़ें -  IPL 2024: कप्तानी से निकाले जाने के बाद रोहित की पहली तस्वीर आई सामने, उदास चेहरा देख फैंस हुए परेशान


इस शादी के बाद प्रार्थना के भाई ने कहा, “मेरी बहन बहुत खुशकिस्मत थी। वह बिटुपन से शादी करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि उन्होंने उनकी आखिरी इच्छा पूरी की।” इस शादी के बाद प्रार्थना को अंतिम विदाई देते समय बिटुपन फूट-फूटकर रोता रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999