SP का चार्ज संभालने के बाद सरिता डोभाल ने गिनाई अपनी प्राथमिकता, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

खबर शेयर करें -

IPS सरिता डोभाल ने संभाली उत्तरकाशी की कमान, जिले की बनी पहली महिला SP

उत्तरकाशी की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने आज उत्तरकाशी पुलिस कप्तान के रुप में कार्यभार संभाला लिया है. बता दें राज्य गठन के बाद वह उत्तरकाशी की 19वीं और पहली महिला पुलिस अधीक्षक हैं.

कार्यभार ग्रहण करने से पहले विश्वनाथ मंदिर पहुंची SP

कार्यभार ग्रहण करने से पहले सरिता डोभाल सबसे पहले उत्तरकाशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची. वहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. चार्ज ग्रहण करने के बाद एसपी ने पुलिस कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जिले की अपराध, कानून, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया.

यह भी पढ़ें -  शादियों के सीजन में गोल्ड की डिमांड बढ़ी ,जानिए सोने का दाम

सरिता डोभाल ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

आईपीएस सरिता डोभाल ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगी. जनसुरक्षा को मजबूत करना, जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाएगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: हेमंत द्विवेदी बने बदरी-केदार समिति के नए अध्यक्ष, सीएम धामी ने सौंपी जिम्मेदारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999