IMD के अलर्ट के बाद अलर्ट मोड पर सरकार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा कर CM ने दिए बड़े आदेश

खबर शेयर करें -

CM DHAMI BAITHAK

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों से लिया राहत कार्यों का अपडेट

बता दें मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक के लिए प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद सीएम ने आपदा परिचालन केंद्र से जुड़े शासन के उच्चाधिकारियों और सभी जिलों के डीएम के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में सीएम ने आपदा प्रभावित इलाकों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार ने कार को मारी टक्कर, शिक्षिका पत्नी की मौत

नदी के किनारे से हटाया जाए मलबा

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि मलवे के कारण वहां नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। नदी के प्रवाह को बनाए रखने के लिए निकाले गए मलवे को नदी किनारे से हटाकर अन्यत्र कहीं सुरक्षित स्थान में डंप किया जाए। ताकि बारिश होने पर यह मलवा दोबारा नदी में जाकर अवरोध न पैदा कर सके।

चारधाम यात्रा मार्ग की जल्द हो मरम्मत: CM

सीएम ने कहा कि बारिश कम होने के बाद चारधाम यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। इसे देखते हुए सड़कों के सुधार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाने पर ध्यान दिया जाए। सीएम ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिए की सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर सहित अन्य औपचारिकताएं तुरंत पूरा कर समय से आवश्यक कार्य संपन्न कराए जाए।

यह भी पढ़ें -  आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत ने जनसुनवाई में विभिन्न मामलों का समाधान किया

आपदा में घायल पशुओं के लिए भेजी जाए टीम

सीएम ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों ने विगत दिनों में घटित आपदा में क्षति की जानकारी ली। सीएम ने अवरुद्ध सड़कों को जल्द खोलने, पानी और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा में घायल पशुओं के उपचार के लिए पशुपालन विभाग को सभी गांव में डॉक्टरों की टीम भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार,चोरगलिया एवम बेतालघाट पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियों को 226 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

बिना संकोच के सरकार से पैसों की मांग करें DM

सीएम ने जिलाधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहत और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर से किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वे बिना संकोच सरकार से मांग करें। सीएम ने आपदा प्रबंधन सचिव को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिलों से प्राप्त मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने और धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999