सीएम धामी की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, इतने रुपये में खरीद रही सरकार

खबर शेयर करें -

पिरूल को वनाग्नि का बड़ा कारण माना जाता है। ऐसे में अब सरकार वनाग्नि को रोकने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है

उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से पिरूल को इकट्ठा करने की अपील की थी। जिसके बाद अब पहाड़ी इलाकों में ग्रामीण पिरूल एकत्र करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें -  रेलवे ने लालकुआं, काठगोदाम, काशीपुर और टनकपुर थानों के इंस्पेक्टरों का किया स्थानांतरण, इन्हें मिली यहां तैनाती,


पिरूल को वनाग्नि का बड़ा कारण माना जाता है। ऐसे में अब सरकार वनाग्नि को रोकने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। सीएम धामी के निर्देश के बाद इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  कॉकरोच जनता पार्टी ने… भारत कॉकरोच जनता पार्टी ने खत्म किया आंदोलन, CJP की तीनों मांगों पर बनी सहमति

बता दें कि इस राशि को तीन रुपए से बढ़ाकर पचास रुपये किया गया है। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999