उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों का धरना समाप्त

खबर शेयर करें -


रजिस्टार कानूनगो मोहित बोरा के तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर कर रहे थे धरना
पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी हुए धरने में शामिल
लाल कुआं तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा के तबादले की खबर के बाद स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है लोगों ने कहा कि मोहित बोरा का तबादला ऐसे समय में किया गया है जब पहले से ही तहसील में कर्मचारियों का टोटा है मोहित बोरा एक साथ कई कार्यों का निस्तारण करके जनता की समस्याओं का समाधान किया करते हैं उनका तबादला किया जाना जन विरोधी फैसला है एवं न्याय संगत नहीं है बहरहाल उनका तबादला रोके जाने की मांग जोर पकड़ने लगी इधर ग्राम प्रधान संगठन ने लाल कुआं तहसील के समक्ष धरना देने का आह्वान किया था ग्राम प्रधान संगठन को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन हासिल हुआ आज धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के अलावा ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी हरेंद्र असगोला ग्राम प्रधान हेमा जोशी प्रधान पति कीर्ति पाठक प्रधान पति तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट उप ग्राम प्रधान नवीन कफल्टिया क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू पाठक सुरेश शर्मा नगर पंचायत के सभासद हेमंत पांडे योगेश उपाध्याय नगर पंचायत विस्तारीकरण समिति के अध्यक्ष जीवन कबडवाल हेमवती नंदन दुर्गापाल रामलाल पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान पति रोहित बिष्ट नेहा रोटी बैंक के अध्यक्ष समाजसेवी फिरोज खान आदि मौजूद थे इधर पूर्व मंत्री द्वारा दूरभाष पर उप जिलाधिकारी को आंदोलनरत लोगों से वार्ता के लिए बुलाया गया इस पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर आकर ज्ञापन प्राप्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उक्त मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर लिया गया

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहां शराब पिलाकर युवती के साथ कई बार किया दुष्कर्म

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999