IND vs PAK Final: भारत की जीत हजम नहीं कर पाया पाकिस्तान!, Mohsin Naqvi ट्रॉफी ही चुराकार भाग गए…,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -
-ind-vs-pak-final-mohsin-naqvi-ran-asia-cup-2025-trophy

IND vs PAK Final: बीते दिन 28 सितंबर 2025 को भारत ने इतिहास के पन्नों में एक और टॉफी दर्ज कर ली। तिलक वर्मा की पारी और रिंकू सिंह के विनिंग शॉट से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रिकॉर्ड 9वीं बार टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि मैच के बाद जो नजारा देखने को मिला उसने सभी को हैरान कर दिया। ट्रॉफी जीतने के बाद भी भारतीय टीम के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। टीम को जश्न मनाने तक का मौका नहीं मिला।

video link- https://youtu.be/EMPC9p6oMjY?si=dgqSA1OcUHsZDgDV

यह भी पढ़ें -  जयेन्द्र रमोला को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, झारखंड में होंगे युवा कांग्रेस चुनाव आयुक्त

IND vs PAK Final: भारत की जीत हजम नहीं कर पाया पाकिस्तान!

दरअसल रात के 12 बजे तक पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू नहीं हुई थी। इसी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आईं। एक रिपोर्ट की माने तो भारत ने एसीसी (Asian Cricket Council) के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। पाकिस्तान टीम को इसकी वजह बताया गया।

Mohsin Naqvi ट्रॉफी चुराकार भागे

ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो ACC के चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी और खिलाड़ियों के मेडल लेकर अपने रूम में चले गए। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मेडल लेकर अपने रूम में चले गए। बता दें कि ये घटना फाइनल के बाद की है। जब टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था।

यह भी पढ़ें -  Hemkund sahib yatra के लिए पहले जत्थे का सीएम धामी ने किया रवाना, 25 मई को खुलेंगे कपाट

BCCI ने लगाया ट्रॉफी और मेडल चुराने का आरोप

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान ये साफ किया था कि टीम इंडिया का ये फैसला था कि वो नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। इसकी वजह थी कि वो पाक के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। हालांकि इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि वो ट्रॉफी और मेडल भाग जाएं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में तीन दिन से लापता छात्र को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया, स्कूटी जलने की वजह भी सामने आई, चर्चित मामले का राज़फाश video

कानूनी कार्यवाई की जाएगी

उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, “हमने तय किया था कि एसीसी चेयरमैन से ट्रॉफी नहीं लेंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह ट्रॉफी और मेडल उठा ले जाएं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और खेल भावना के खिलाफ है। हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी और मेडल जल्द ही भारत को लौटाए जाएंगे। इस मामले को हम नवंबर में होने वाली आईसीसी कॉन्फ्रेंस में उठाएंगे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999