अंकिता भंडारी के परिजनों के धरने के बाद विनोद आर्य पर मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए खुद पहुंचे थाने

खबर शेयर करें -
vinod arya (pulkit arya father)

अंकिता भंडारी मामले में उसके व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके अगले ही दिन पुलकित आर्य के पिता देहरादून के राजपुर थाने अपनी गिरफ़्तारी के लिए पहुंचे।

नक्शेदेखें

अंकिता के परिजनों के धरने के बाद बना पुलिस पर दबाव

अंकिता के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, मुकदमा दर्ज कराने के लिए अंकिता के परिजनों को पुलिस के चक्कर काटने पड़े। कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें गांधी पार्क में धरना देना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने डीजीपी कार्यालय तक मार्च किया और वहां भी धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले विरोध के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर वन विभाग को मिले नए वन क्षेत्र अधिकारी, प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उपवन क्षेत्र अधिकारियों को मिला यह बड़ा तोहफा, देखे लिस्ट

देहरादून पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर

बुधवार शाम को अंकिता के माता-पिता पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे और विनोद आर्य व उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद देहरादून के राजपुर थाने में दोनों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई। बाद में इस एफआईआर को नगर कोतवाली हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग कर रहा ये काम

नक्शेदेखें

राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य

इधर, राजपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद विनोद आर्य खुद थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वह अपनी गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंचे हैं। अंकिता के व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने को लेकर उनके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जिसके बाद मैं खुद थाने पहुंच गया हूं, अगर मेरे खिलाफ मामला बनता है तो मेरी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही आर्य ने अंकिता के परिजनों और मित्र पुष्पदीप पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना है तो उसके साथ अन्याय करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। विनोद आर्य ने कहा कि मैं खुद भी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। आर्य ने कहा अंकिता के माता-पिता समेत जिन लोगों पर आरोप हैं, उन सभी का नार्को टेस्ट होना चाहिए। सभी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देवलचौड़ बंदोबस्ती से जिला पंचायत सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने तेज किया चुनाव प्रचार
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999