देहरादून में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत

खबर शेयर करें -

accident news

देहरादून में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नक्शेदेखें

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो

हादसा विकासनगर के हरिपुर-कोटी मार्ग पर कोटी में दमोह मंदिर के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो साल की मासूम सुधिका समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड किसान मोर्चा संगठन 21 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर,मांगे पूरी ना होने तक जारी रहेगा धरना

हादसे में पांच लोग घायल

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चमन लाल (45) ड्राइवर, डम्बर (32), नीशा (14), अभिलाषा (30) और प्रदीप (5) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999