उत्तराखंड किसान मोर्चा संगठन 21 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर,मांगे पूरी ना होने तक जारी रहेगा धरना

खबर शेयर करें -

रूड़की जॉइन्ट मजिस्ट्रेट कार्यलय के बाहर उत्तराखंड किसान मोर्चा संगठन के किसान अपनी मांगों को लेकर 21 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी ना होने तक वो धरना जारी रखेंगे।


किसानों का कहना है कि जिला हरिद्वार किसानों का क्षेत्र है इसलिए यहां पर स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए क्योंकि किसानों के गन्ना भुगतान होने में एक से डेढ़ साल लग जाता है। बढेडी राजपूतान अंडरपास की मांग करते हुए कहा की लगभग 100 गांव को जोड़ता है। बढेडी राजपूतान अंडरपास बढेडी के सामने दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फडरेशन को मिला ई-मार्केटिंग अवाॅर्ड

मांगे पूरी ना होने तक जारी रहेगा धरना
किसानों का कहना है कि सोलानी नदी का पुल जिस पर लगभग डेढ़ साल से बड़े भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूलों के बच्चों के वाहनों को 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर स्कूलों तक जाना पड़ता है। इसलिए इस पुल का निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार हमारी ये मांगे पूरी नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पुलिस भर्ती का फि‍जिकल देने जा रहा युवक बस की खिड़की से टकराया, कांच व शीशे की क्लिप सिर में घुसने से हुई मौत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999