चोरी करने के बाद पसीजा चोर का दिल, बाइक मालिक के लिए लिखा रुला देने वाला पत्र, जानें क्या है मामला?

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी की घटना करने के बाद अचानक चोर का दिल पसीज गया। अपनी गलती की माफी मांगते हुए बाइक मालिक के लिए पत्र लिखा। पत्र में चोर ने ऐसी बातें लिखीं कि आप पर भावुक हो जाएंगे। लिहाजा बाइक मालिक ने पुलिस को दी तहरीर भी वापस ले ली।

पेट्रोल पंप से चोरी हुई थी बाइक

धार्मिक कहावतों में आपने डाकू वाल्मीकि से साधु वाल्मीकि बनने की कई बार कहावतें और कहानियां सुनी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में यह हकीकत में होता दिखा है। घटना यहां के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ इलाके की है। यहां के एक पेट्रोल पंप पर बाइक खड़ी थी। मंगलवार देर रात वह चोरी हो गई। जानकारी होने पर पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : राज्यपाल से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, होने लगी चर्चाएं

बाइक को चुराते हुए दिखा चोर

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक बाइक को चोरी करके ले जा रहा है। बाइक मालिक की ओर से संबंधित चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि बाइक मालिक ने सूचना दी। कहा कि उसकी बाइक मिल गई है, लेकिन बाइक के साथ में एक पत्र भी मिला है। सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। चोरी की बाइक वहीं खड़ी थी।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा की टीम द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां और दवाइयां वितरण की

पत्र में लिखा, प्रिय भाई जी… माफ कर देना

वहां पत्र में लिखा था, प्रिय भाई जी, मुझे मालूम नहीं था कि यह बाइक आपकी है। मैं अपनी समझ कर गलती से इसे ले आया। आपसे माफी चाहता हूं। मैं बहुत शर्मिंदा हूं। आशा करता हूं कि मुझे अपना छोटा भाई समझकर माफ कर देंगे। प्लीज भाई माफ कर देना। आपका शुभचिंतक आपका छोटा भाई। कसम खाकर कहता हूं मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था।

यह भी पढ़ें -  आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मालिक ने वापस ली तहरीर, पुलिस ने बंद की फाइल

वहीं बाइक और उसके साथ मिले माफीनामे को देख पुलिस और बाइक मालिक भी दंग रह गए। चोर के इस भावुक पत्र को पढ़कर बाइक मालिक भी नरम पड़ गए। उन्होंने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने मामले को बंद कर दिया है, लेकिन चोर के माफीनामे को अपने कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999