UKSSSC पेपर लीक के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सेंध, सॉल्वर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -
Cheating Case

UKSSSC पेपर लीक के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है। संदिग्ध सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है आरोपी के लिंक हरियाणा से हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सेंध

देहरादून में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। मंगलवार को आयोजित इस परीक्षा में संदिग्ध गतिविधि पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग-जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार, 3 नाबालिग मुक्त

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। स्क्रीन पर असामान्य तरीके से सवालों के जवाब आते देख केंद्र प्रशासन सतर्क हो गया। संदिग्ध को अलग कमरे में ले जाकर पूछताछ की गई तो मामला नकल से जुड़ा निकला। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के सतत प्रयासों से टूटी प्रशासनिक चुप्पी — अब माताओं को नहीं भटकना पड़ेगा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999