हरकी पैड़ी पर पत्नी का ‘पिंडदान’! वायरल वीडियो के बाद पत्नी ने खोले पति के राज, लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास गंगा घाट पर एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर पर थूकने और उसे गंगा में प्रवाहित करने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद युवक की पत्नी नेहा अरोड़ा सामने आई हैं और उन्होंने अपने पति अमित अरोड़ा पर घरेलू हिंसा, शराब के नशे में मारपीट और बदनाम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक हरकी पैड़ी पर अपनी पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर लेकर पहुंचता दिखाई देता है। वह तस्वीर पर कई बार थूकता है, कथित तौर पर पिंडदान जैसी क्रिया करता है और बाद में तस्वीर को गंगा में बहा देता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आईं और लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें -  Video-हल्द्वानी में पिकनिक पर गई 12वीं की छात्रा की मौत, पिता ने स्कूल पर लगाया बड़ा आरोप,देखे वीडियो

अब इस पूरे विवाद पर पत्नी नेहा अरोड़ा ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। नेहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो बातें कही जा रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी सोशल मीडिया पर अश्लील या आपत्तिजनक रील्स नहीं बनाई हैं।

नेहा अरोड़ा ने कहा,
“मेरे पति अमित अरोड़ा ने हरिद्वार जाकर मेरी फोटो पर हार चढ़ाकर मेरा पिंडदान किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोग कह रहे हैं कि मैं गंदी रील्स बनाती थी, इसलिए उन्होंने ऐसा किया, लेकिन यह पूरी तरह झूठ है। मेरी इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसी कोई सामग्री नहीं मिलेगी।”

उन्होंने बताया कि दोनों पिछले करीब दो महीने से अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। नेहा का आरोप है कि अमित अरोड़ा लंबे समय से शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे।

यह भी पढ़ें -  CM Dhami की बड़ी घोषणा!, बढ़ाई वन्यजीव संघर्ष के दौरान मानव मृत्यु की धनराशि

नेहा ने कहा,
“हमारी शादी को 17 साल हो चुके हैं। मैंने बहुत साल तक सब कुछ सहन किया, लेकिन अब इसका असर बच्चों पर भी पड़ने लगा था। इसलिए मैंने अलग होने का फैसला लिया। अब वे गुस्से में ऐसी हरकतें कर रहे हैं।”

वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में युवक हरकी पैड़ी घाट पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर हाथ में लिए दिखाई देता है। इसके बाद वह तस्वीर पर लगातार पांच बार थूकता नजर आता है। बाद में वह तस्वीर को गंगा में बहा देता है। वीडियो में युवक कथित तौर पर पिंडदान जैसी क्रिया करते हुए भी दिखाई देता है।

वीडियो के अंतिम हिस्से में युवक अपने गले में पड़ा सफेद गमछा उतारकर हवा में घुमाता है और फिर उसे भी गंगा में प्रवाहित कर देता है। घटना के दौरान घाट पर मौजूद कई लोग वीडियो बनाते दिखाई देते हैं, लेकिन किसी ने युवक को रोकने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामले -महिला चार साल के बेटे संग लापता, 18 वर्षीय युवती भी गायब

हरकी पैड़ी की मर्यादा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद तीर्थ पुरोहित समाज और हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हरकी पैड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहां इस तरह की हरकतें धार्मिक परंपराओं और घाट की मर्यादा के खिलाफ हैं।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी विवादों को धार्मिक स्थलों तक ले जाना गलत संदेश देता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
हरकी पैड़ी चौकी पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो हाल का है या पुराना और यह हरिद्वार के किस घाट का है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की पहचान और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999