फिर संकट में आई Air India flight, थाईलैंड में हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

खबर शेयर करें -

Air India flight emergency landing

Air India flight emergency landing: थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बता दें कि ये फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी। लेकिन आज यानी शुक्रवार को फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि एयर इंडिया की ही फ्लाइट बीते दिन क्रैश हो गई थी। जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने अपनी जान गवा दी।

थाईलैंड में हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग Air India flight emergency landing

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे। लेकिन टेकऑफ के बाद इस फ्लाइट को बम की धमकी मिली। जिसके बाद अंडमान सागर में चारों ओर चक्कर लगाने के बाद ये फ्लाइट लौट गई और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें -  सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना लोगों का पड़ा भारी ,कई लोगो का काटा चालान

सभी यात्री सुरक्षित

खबरों की माने तो फिलहाल बम की धमकी किसने दी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों फ्लाइट से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999