अजय भट्ट ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे समस्त कृषकों से की ये अपील

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी ।

• केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे समस्त कृषकों से अपील की है कि 31 अगस्त 2022 से पूर्व समस्त कृषक अपना ई-केवाईसी करा दे। जनपद में 57,449 कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है जिसमें से 33,425 कृषकों की ई-केवाईसी आतिथि तक हो चुकी है जो कि 73 प्रतिशत है। वर्तमान में 15392 कृषकों की पोर्टल में ई -केवाईसी की जानी है।
• भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर लाभार्थियों के भूमि का विवरण (खसरा संख्या, खाता संख्या) हेतु हर हाल में 31 अगस्त तक जनपद के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों का ऑनलाईन डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाना है।
• श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जनपद के समस्त लाभार्थियों से कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्र के उप राजस्व निरीक्षक/पटवारी/लेखपाल से सम्पर्क पर अतिशीघ्र अपनी भूमि से सम्बन्धित विवरण अंकित कराने तथा सत्यापन कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने वीसी के माध्यम से की विभिन्न प्रांतों से जुड़े महिलाएं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ की मन की बात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999