अजय भट्ट ने मातृ दिवस के अवसर पर दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

खबर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने मातृ दिवस के अवसर पर दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर उनका हौसला अफजाई किया।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने रविवार को दो नहरिया स्थित कुमाऊं क्राफ्ट एवं महिला पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति पहुंचे जहां समिति से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं से मातृत्व दिवस के अवसर पर मुलाकात की साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार उपलब्ध अवसर दिए जाने को सराहा इस दौरान श्री भट्ट को समिति की संचालक श्रीमती निर्मला दरमवाल द्वारा बताया गया कि समिति में 300 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है जिस पर मातृत्व दिवस के मौके पर श्री भट्ट ने सभी महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी सराहनीय कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं उन्होंने मातृत्व दिवस पर सभी मातृशक्ति वह बहनों को नमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -  डीएम कार्यालय में डीएम के अध्यक्षता में नैनीताल शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर हुई अहम बैठक

इस दौरान कार्यक्रम मेंअलका जीना मुकेश बेलवाल प्रतिभा जोशी पुष्पा नेगी, ज्योति बरगली, पूजा कोरंगा, प्रिया आर्य, मुस्कान, जितन कुमार, सायमाअफसाना सहित कई लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999