महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोशल मीडिया महानगर की एक बैठक संपन्न

खबर शेयर करें -

आज दिनांक 14 मई को महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोशल मीडिया महानगर की एक बैठक संपन्न हुई जिस का संचालन राजेश बडोनी ने किया महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया के सभी मंडल एवं शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्षों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व और प्रदेश में माननीय पुष्कर सिंह धामी जैसा युवा नेतृत्व मिला है, आज देश के पास नीतियां भी हैं इच्छा शक्ति भी है एक समय था जब लोगों ने मान लिया था सरकार किसी की भी हो

लेकिन देश का कुछ नहीं होगा लेकिन बीजेपी ने इस धारणा को बदल दिया है आज भारतीय जनता पार्टी के पास सबसे बड़ा संगठन है जो कि अन्य दलों के पास नहीं है आप सभी भाजपा के संगठित सिपाही के रूप में सोशल मीडिया का कार्य कर रहे हैं ,सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे महानगर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है लेकिन इसमें और गति प्रदान करने की जरूरत है जो कि आप सभी लोगों की प्रबल इच्छा शक्ति एवं निष्ठा के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से ही संभव हो सकेगा।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर ने भी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है और हम भाजपा संगठन के जिम्मेदार समर्पित कार्यकर्ता है समर्पण भाव से कार्य करने की हमारी नियत और निष्ठा है आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य कर रहे हैं इसमें और गति देने की आवश्यकता है।
सोशल मीडिया आज 6 प्रकार के प्लेटफार्म पर पर कार्य कर रही है जिसमें फेसबुक इंस्टाग्राम ट्यूटर कू ऐप ,नमो ऐप व्हाट्सएप के माध्यम से हम लोग जनहित योजनाओं का योजनाबद्ध तरीके से प्रभावशाली रूप से प्रचार-प्रसार करते हैं इसके लिए रूपरेखा तय करके और तेज गति से कार्य करना है वर्तमान में जिस स्थिति में हम हैं इससे और आगे बढ़ना है ,आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि अपनी कार्यपद्धती का मूल्यांकन भी करें और आप लोग खूब लग्न एवं मेहनत निष्ठा के साथ सोशल मीडिया का कार्य करें। आज आवश्यकता है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्रचार प्रसार के लिए ही सोशल मीडिया का बहुत ही अच्छा माध्यम है और उस माध्यम से आप सभी लोग पार्टी में अपना एक उच्चतम स्थान बना सकते हैं यह समय आपको मिला है, इस समय को व्यर्थ में ना जाने दे समय का सदुपयोग करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से आप सब लोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए सभी कार्यों का प्रचार प्रसार करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
बैठक में प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता महानगर संयोजक आशीष शर्मा सह संयोजक अर्नाल्ड महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा नमो ऐप महानगर संयोजक शाकुल उनियाल रंजीत सेमवाल राजेश बडोनी मनीष पाल महिपाल सिंह राठौर क्षितिज धीरज ग्रोवर एवं समस्त मंडल के संयोजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने युवा वर्ग को फिट रखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए जारी किया ये निर्देश

भवदीय
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष
सादर प्रेषित
उमा नरेश तिवारी मीडिया प्रभारी महानगर
सह मीडिया प्रभारी
अक्षत जैन प्रदीप कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999