अजय सिंह को SSP बनाकर लाया गया देहरादून, होने वाला है कुछ बड़ा !

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार रात बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें से हरिद्वार के एसएसपी रहे अजय सिंह को राजधानी देहरादून का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा देहरादून के एसएसपी रहे दलीप कुंवर को डीआईजी अभिसूचना भेजा गया है।

IPS अजय सिंह को सौंपी देहरादून की कमान
धामी सरकार के इस बड़े फैसले के बाद माना जा रहा है कि तेज तरार आईपीएस अजय सिंह को राजधानी देहरादून का एसएसपी इसलिए बनाकर लाया गया है कि देहरादून में जल्द ही कई बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है। देहरादून में लगातार भूमाफियों के बुलंद हौसलों पर एसएसपी अजय सिंह उसी तरह शिंकजा कसेंगे जिस तरह एसटीएफ में रहते हुए उन्होंने नकल माफियाओं पर कसा था।

यह भी पढ़ें -  वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला को पित्र शोक

नए कप्तान अजय सिंह के सामने कठिन चुनौती
नए कप्तान अजय सिंह के सामने अब कई कठिन चुनौती सामने आ सकती है। देहरादून में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले में नामी अधिवक्ता कमल विरमानी की गिरफ़्तारी के बाद से अधिवक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। माना ये भी जा रहा हैं कि जल्द ही रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कई और बड़े नाम भी सामने आ सकते है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती , देखें Update

नकल माफिया गैंग का किया था पर्दाफाश
पूर्व में भी अजय सिंह ने देहरादून एसटीएफ में रहते हुए नकल माफिया गैंग का पर्दाफाश किया था। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर शिकंजा कसा था। ठीक उसी तरह वर्तमान में भी अजय सिंह भू-माफियों पर शिकंजा कसकर नई जिम्मेदारी को निभाएंगे।

यह भी पढ़ें -  फिर दरक गई नैनीताल की नयना पीक पहाड़ी, लोगों में दहशत; प्रशासन की अनदेखी पर सवाल

जल्द हो सकती है भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
माना जा रहा है कि भू-माफियाओं पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि एसएसपी अजय सिंह इन कसौटियों पर कितना खरे उतरते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999