22 फरवरी के लिए अलर्ट जारी: देहरादून समेत छह जिलों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Dehradun Weather News: उत्तराखंड में आज यानी 22 फरवरी को देहरादून समेत छह जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। वैज्ञानिकों ने आने वाले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत छह जिलों में 22 फरवरी को होगी बारिश (22 February uttarakhand weather update)

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो 22 फरवरी को (22 February uttarakhand weather update) राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश और बर्फबारी के बीच वसुधारा ट्रैक पर फंसे तीन यात्री, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते शुक्रवार को देहरादून में दोपहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -  बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

फरवरी में दोपहर में हो रही अप्रैल जैसे गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बदलते मौसम के चलते तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं दिख है। दोपहर में लोगों को गर्मी सताने वाली है। लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही होगी। बता दें उत्तराखंड में इस बार फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। तेज धूप की वजह से दिन का तापमान सामान्य से बहुत ऊपर जा रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल : (गजब) डॉक्टर गायब, CMO को पता नहीं, रजिस्टर में हाजरी पूरी, लेकिन कमिश्नर ने खोल दी पूरी पोल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999