
हल्द्वानी। एचएम के एक छात्र का शव रेलवे पटरी के बीच में पड़ा मिला, उसके कमर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, लेकिन घटना का कारण संदिग्ध बना हुआ है, मृतक के दो साथियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। दोनों साथी आज दोपहर दो बजे तक सौरभ को देखने मोर्चरी नहीं पहुंचे थे, जबकि मृतक के एक साथी जितिन रौतेला ने ही घटना की सूचना रात करीब 12: 20 बजे फोन से परिजनों को दी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का सही कारण मालूम पड़ेगा। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
रविवार की देर रात हाथीखाल गोरापड़ाव निवासी सौरभ सिंह बजेठा उम्र 24 वर्ष का शव हाथी खाल क्षेत्र में ही रेल की पटरी के बीच संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है।
पुलिस का कहना है शायद उक्त युवक की संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम पड़ेगा।
पुलिस का यह भी कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर मृतक सौरभ बजेठा का रिश्ते का जीजा सुनील निवासी हाथीखाल गोरा पड़ाव ने बताया कि रात करीब 12:20 बजे मृतक का दोस्त जतिन रौतेला निवासी भट्ट कॉलोनी हाथीखाल गोरा पड़ाव का उसके पास फोन आया और कहने लगा कि सौरभ का ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है, और वह रेलवे पटरी में पड़ा है, और मैंने उसे पहचाना और आपको बता रहा हूं। जबकि रौतेला और भूपेश बिष्ट उर्फ भूप्पी निवासी हाथी खाल दोनों सौरभ के दोस्त हैं। भप्पी का हाथीखाल में टीटी कैफै हैं।
हालांकि दोनों लड़कों को मृतक की बहन वंदना बजेठा जानती है। आज सोमवार की 2:00 तक दोनों युवक सौरभ को देखने मोर्चरी नहीं पहुंचे हैं। जबकि दोनों उसके पड़ोस के ही रहने वाले हैं। सौरभ आम्रपाली इंस्टिट्यूट में एच एम का छात्र है, जानकारी मिलने के बाद दर्जनों में छात्र मोर्चरी पहुंचे। और रौतेला व भूप्पी से फोन पर संपर्क करने में लगे हुए हैं, फोन पर बात हो रही है लेकिन वह मोर्चरी आने के लिए टाल – मटोली कर रहे हैं।
सौरभ के पिता पूर्व फौजी थान सिंह का बीते कुछ वर्षों पूर्व निधन हो चुका है।
यहां हाथीखाल गौरव पड़ाव में खुद का मकान है, यहां सौरभ अपने दादा पूर्व फौजी वीर सिंह 97 वर्ष, मां पार्वती देवी 48 वर्ष, बहन वंदना बजेठा 22 वर्ष, के साथ रहता था। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल फोन वह हाथ का कड़ा घटना स्थल से कुछ ही पहले घास के पास पड़ा हुआ मिला है। परिजनों का कहना है मोबाइल फोन की कॉल डिटेल डिलीट की गई है। जो जांच का विषय है


