Uttarakhand: पहाड़ों में आज तेज तूफान का अलर्ट, 27 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की ठंडक का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने और हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में यह बदलाव आया है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम अस्थिर बना हुआ है।

आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। बीच-बीच में तेज हवाएं, बादल और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  बुर्कें की आड़ में डल रहे फर्जी वोट? पार्टियों के बीच जमकर हुआ बवाल

राजधानी देहरादून में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने की जरूरत है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999