कथित पत्नी ने किया था ऑडियो वायरल: सुरेश राठौर ने बताया AI जेनरेटेड, कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -
suresh rathore urmila controversy

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो पर सफाई दी है। प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राठौर ने ऑडियो को AI जेनरेटेड और फर्जी बताया।

सुरेश राठौर ने कि कथित पत्नी पर कार्रवाई की मांग

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने ऑडियो जारी करने वाली और उन पर आरोप लगाने वाली महिला उर्मिला सनावर पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राठौर का कहना है कि लगातार उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस भी कोर्ट में साबित हो चुके मुद्दे को लेकर बेवजह राजनीति कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू बोले अंकिता भंडारी हत्याकांड में किसी भी जांच की जरूरत नहीं, कांग्रेस के टूल किट धामी सरकार की छवि को खराब करने का कर रहे हैं काम

सुरेश राठौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है BJP

बता दें कि सुरेश राठौर ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। उर्मिला सनावर से दूसरी शादी करने और इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर जानकारी देने के बाद वे विवादों में आए थे। पहले पत्नी के ज़िंदा होते हुए दूसरी शादी करने और UCC के नियमों की अनदेखी करने के चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। राठौर से मतभेद के बाद महिला उर्मिला लगातार सोशल मीडिया पर आकर सुरेश और BJP के दूसरे नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999