अल्मोड़ा वनाग्नि हादसा, घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स किया शिफ्ट, सीएम खुद ले रहे अपडेट

खबर शेयर करें -



अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जहां चार वन कर्मियों की मौत हो गई है। तो वहीं चार वनकर्मी बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों का उपचार अभी तक सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था। सीएम के निर्देश पर घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही सीएम खुद अधिकारियों से घायलों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं।

कृष्ण कुमार (21) (वन कर्मी)
भगत सिंह भोज (38) (वन कर्मी)
कैलाश भट्ट (44) (वन कर्मी)
कुंदन नेगी (44) (पीआरडी जवान)

यह भी पढ़ें -  Aankhon Ki Gustaakhiyan teaser हुआ जारी, Vikrant Massey और शनाया की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

दो अधिकारी सस्पेंड
वनाग्नि हादसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। सीएम धामी लापरवाही बरतने वाले सीसीएफ कुमाऊं कंजर्वेशन नॉर्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री धामी का कहना है की लापरवाही किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999